
भाम्बला- नरेश कुमार
करोना कि मार अब पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को भी सहन करना पड़ेगी l सीएसडी कैंटीन में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत 1 दिन में केवल मात्र डेढ़ सौ कार्ड होल्डर को ही सामान दिया जाएगा l सरकार और प्रशासन द्वारा एक स्थान पर भीड़ इकट्ठा नहीं होने की बंदिशें जारी होने के कारण कैंटीन प्रबंधन द्वारा आदेशों की पालना करते हुए अब एक समय में मात्र 10 लोगों को कैंटीन के भीतर जाने की आज्ञा दी गई है साथ में कैंटीन के परिसर में सिर्फ 10 लोग ही खड़े हो सकते हैं l
यह सब प्रक्रिया सोमवार से आरंभ कर दी गई जाएगी जबकि शनिवार से सामान लेने के लिए टेलीफोन से बुकिंग प्रक्रिया शुरू की गई है l सरकाघाट सीएसडी कैंटीन के प्रबंधक कैप्टन जगत राम ठाकुर द्वारा जारी प्रेस वार्ता में बताया कि सीएसडी कैंटीन में सोमवार 17 जनवरी से एक समय में 15 लोगों को ही सम्मान दिया जाएगा l
जिनमें से मात्र 10 आदमी ही एक समय में सामान ले सकते हैं शेष 10 कार्ड होल्डर को सामाजिक दूरी बना कर वेटिंग में खड़े रहना होगा l उन्होंने कहा कि सामान टेलीफोन बुकिंग के माध्यम से मिलेगा बुकिंग करते समय कार्ड होल्डर अपना टोकन नंबर और टाइम लेना ना भूलें क्योंकि दिए हुए टाइम के अलावा उन्हें सामान किसी भी हालत में नहीं दिया जाएगा l
प्रबंधन ने बताया कि करोना बंदिशों के दौरान सरकार के आदेश अनुसार ही यह कार्रवाई की जा रही है l उन्होंने बताया पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को कोई भी परेशानी ना हो इसलिए सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक कैंटीन लगातार जारी रहेगी l
इस हिसाब से मिलेगा अब सामान क्रम संख्या समय
1-15 9-30 से 10-00
16-30 10-00 से 10.30
31-45 10-30 से 11-00
46-60 11-00 से 11-30
61-75 11- 30 से 12-00
76-80 12-00 से 12-30
81-95 1-30 से 2-00
96-105 2-00 से 2-30
106-120 2-30 से 3-30
121-135 3-00 से 3-30
कैंटीन प्रबंधक कैप्टन जगत राम ठाकुर ने बताया की बुकिंग का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:20 तक तथा 1:30 बजे से 3:00 बजे तक मोबाइल नंबर 78077-60113 जबकि शाम 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक नंबर 01905-230113 पर की जाएगी l बुकिंग करते समय कार्ड होल्डर अपना टोकन नंबर और टाइम लेना ना भूलें क्योंकि दिए हुए टाइम के अलावा किसी भी हालत में सामान नहीं दिया जाएगा और ना ही इसके अलावा कोई भी बुकिंग की जाएगी l
