साहित्य तथा शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने पर राजीव डोगरा को मिला स्वामी विवेकानंद सम्मान 2022

--Advertisement--

Image

काँगड़ा-राजीव जस्वाल

कांगड़ा के युवा कवि लेखक और भाषा अध्यापक राजीव डोगरा को शांति फाउंडेशन गोंडा उत्तर प्रदेश द्वारा साहित्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार किए जाने वाले प्रयासों और उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उनको स्वामी विवेकानंद सम्मान 2022 देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विजय कुमार शाह पद्मश्री महाराष्ट्र,अति विशिष्ट अतिथि ज्ञान बहादुर पासी प्रवक्ता डायट -गोण्डा विशिष्ट अतिथि डॉ.विनय कंसल पर्यावरणविद दिल्ली ,मुख्य वक्ता-कवयित्री अन्नपूर्णा मालवीया (सुभाषिनी) संस्कृत प्रवक्ता गौरी पाठशाला इंटर कॉलेज प्रयागराज,संचालन-गया प्रसाद आनन्द,संयोजक-सुनील कुमार आनन्द के द्वारा विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए स्वामी जी के योगदान को बताया गया।

कार्यक्रम संयोजक सुनील कुमार आनन्द ने बताया कि पूरे भारत 200 से अधिक विभिन्न क्षेत्रों से शिक्षक, समाजसेवी, चिकित्सक, कृषक, सेना एवं पर्यावरण आदि के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान करने वालों को संस्था द्वारा स्वामी विवेकानन्द सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।

राजीव को सम्मान मिलने पर उनके पिता हंसराज माता सरोज कुमारी और बड़े भाई पीएचडी शोधकर्ता अमित डोगरा तथा स्कूल के मुख्याध्यापक प्रवेश शर्मा, रविंदर नरयाल खण्ड स्त्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा के बी.आर.सी,कुल्लू के साहित्यकार तथा संस्कृति के संरक्षक राज शर्मा और शिमला के साहित्यकार रोशन जसवाल ने अत्यंत खुशी व्यक्त की तथा राजीव को ऐसे ही अपने जिले और हिमाचल का नाम रोशन करने के लिए उत्साहित किया।

राजीव डोगरा (भाषा अध्यापक), गवर्नमेंट हाई स्कूल ठाकुरद्वारा, पता-गांव जनयानकड़, पिन कोड -176038
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश, 9876777233, rajivdogra1@gmail.com

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...