
चम्बा- भूषण गुरुंग
जिला चंबा के थाना खैरी के अंतर्गत मंगलेरा मार्ग पर गांव द्रवला के पास एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 2 की मौत और अन्य चार घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया तो साथ ही मरने वालों का पोस्टमार्टम करवाकर आज उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। यह सारा मामला मंगलवार रात करीब 9 बजे का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह 6 लोग अपनी मारुति स्विफ्ट कार एचपी 81-3082 में सवार हो डलहौजी से अपने घर को निकलते हैं तो, मंगलेरा मार्ग पर गांव द्रवला में बडिंगी मोड़ पर कार चला रहा कुलभूषण गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो देता है और कार लगभग 160 फुट गहरी खाई में जा गिरती है। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचते हैं और बचाव कार्य शुरू करते हैं। साथ ही पुलिस थाना खैरी को भी सूचित करते हैं।
थाना खैरी का पुलिस थाना दल सूचना पाते ही मौके पर पहुंचता है और दोनों मृतकों के शव कब्जे में ले घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज रवाना करता है। मरने वालों में कुलभूषण (35) पुत्र चतुरो राम गांव परछी डाकघर बग्गी तहसील सलुणी एवं 38 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र दीनानाथ गांव मेरन डाकघर बाग्गी तहसील सलुणी जिला चंबा। तो वही घायलों की पहचान अशोक कुमार (35) पुत्र कुंडू राम गांव मेंरण डाकघर बग्गी तहसील सलुणी, कुलदीप कुमार ,(38) पुत्र लेहरु राम गांव बासा डाकघर बग्गी, रिंकू ( 36) पुत्र गांधी गांव बासा डाकघर बग्गी, एवं राकेश कुमार (35) दीनानाथ गांव में डाकघर सिमणी तहसील सलुणी जिला चंबा के रूप में हुई है।
इस सारे मामले की पुष्टि डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा द्वारा की गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। कहीं यह सारा मामला शराब पीकर गाड़ी चलाने का तो नहीं रहा है।
