पर्यटन नगरी डलहौज़ी हालत किसी गांव से भी बदतर, अभी तक नही हटाया बर्फ

--Advertisement--

Image

डलहौजी- भूषण गुरुंग

डलहौजी के वार्ड 6 कथलग ,जो कि जो कि अध्यक्ष का वार्ड है आज पांच दिन हो गए है अभी तक बर्फ हटाया नही गया है। कहने को तो अंतर्राष्टीर्य पर्यटन नगरी डलहौज़ी लेकिन यहाँ के हालत किसी गांव से भी बदतर नज़र आते है। डलहौज़ी में मौजूदा नगर परिषद की लचर कार्यप्रणाली का अंदाज़ा यही से लगाया जा सकता है कि नगर परिषद अध्यक्षा के वार्ड की सड़क बर्फ़बारी के बाद अभी तक नहीं खुल पायी है।

नगर परिषद द्वारा पिछले दो दिनों से यह दावा किया जा रहा है कि नगर परिषद के अंतर्गत आने वाली सभी सड़को से बर्फ हटा दी गयी है लेकिन हक़ीक़त में डलहौज़ी के वार्ड 6 ,कथलग जोकि अध्यक्षा का वार्ड है यहाँ पे पांच दिनों बाद भी दोनों सड़के बर्फ से भरी पड़ी हैं। हालात ऐसे है कि लगातार कोहरा जमने से इन सड़को पे पैदल चलना भी मुश्किल है। गलती से यहाँ कोई बीमार हो जाये तो उसको हॉस्पिटल तक पहुँचाना भी मुश्किल है।

वहीँ इस सड़क में जल शक्ति विभाग के कार्यालय के नीचे पांच दिनों से एक पेड़ गिरा पड़ा है जिसके कारण भी साथ लगते गांव भरेरा व् कथलग की सड़क बंद है। जिस कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोग यह कहने को मज़बूर है कि अगर अध्यक्ष के वार्ड का यह हाल है तो बाकि वार्डो का क्या होगा।

इस मामले में प्रतिक्रिया जानने के लिए नगर परिषद की अध्यक्ष उपलब्ध नहीं हो सकी।  उधर नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल का कहना है कि जल्द ही कथलग की सड़को से बर्फ हटा दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...