जिला कांगड़ा में कोविड वैक्‍सीन को लेकर हो रहा फ्राड

--Advertisement--

Image

पुलिस अधीक्षक डा. खुशहाल शर्मा ने अपने इंटरनेट अकाउंट से लोगों को किया जागरूक।

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर में जालसाज भी सक्रिय हो गए हैं और अब कोविड-19 की आड़ में लोगों को अपनी जालसाजी में फंसा रहे हैं। इस लिए लोगों को अब ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। ऐसे में कांगड़ा के पुलिस प्रमुख डा. खुशहाल शर्मा ने अपने इंटरनेट अकाउंट से जानकारी साझा करते हुए लोगों को जागरूक किया है और एहतियात बरतने का संदेश दिया है।

पुलिस अधीक्षक डा. खुशहाल शर्मा ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीन के नाम पर फ्राड शुरू हुआ है। जिसमें पहले आपकों काल आएगा और काल करने वाला व्यक्ति आपको पहले लगे दोनों डोज की तारीख और स्थान सही सही बताएगा। उसके बाद वह व्यक्ति आपको कोरोना के नए वैरियेंट ओमिक्रोन से बचने के लिए तीसरे बूस्टर डोज लगाने का अनुरोध करेगा और उसके बारे में समय और स्थान बताएगा। फिर आपको बूस्टर डोज के लिए रजिस्टर्ड करने के नाम पर आपके मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाता है। वह ओटीपी काल करने वाला आपसे पूछेगा। किसी भी स्थिति में उसे ओटीपी न बताएं यह एक नया किस्म का फ्राड है आपके द्वारा ओटीपी बताते ही आपके बैंक अकाउंट से राशि निकाली जा सकती है।

इसलिए सभी को सावधान रहने की जरूत है। पुलिस अधीक्षक ने बताया साइबर क्राइम को अंजाम देने वाले अपराधी कई तरह हथकंड़े अपनाकर लोगों को लूटने का प्रयास करते रहते हैं ऐसे में अब इन लोगों ने इस तरह का नया तरीका निकाला है, जिससे लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। इस लिए सभी लोग अपने आस पास के लोगों को जागरूक करें और अपना ओटीपी किसी को भी नहीं बताएं और न ही किसी के झांसे में आएं। यह सुरक्षा के लिहाज से अति आवश्यक है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...