नूरपुर अस्पताल में 1000 एलपीएम क्षमता का आक्सीजन प्लांट तैयार

--Advertisement--

Image

नूरपुर-देवांश राजपूत

स्वास्थ्य विभाग ने नूरपुर अस्पताल में 1000 एलपीएम क्षमता का आक्सीजन प्लांट स्थापित किया है। इस प्लांट के स्थापित होने से अस्पताल में दाखिल रोगियों को आक्सीजन की कमी नहीं होगी। नूरपुर अस्पताल में 1000 एलपीएम का पीएसए आक्सीजन प्लांट मंजूर करवाने के लिए इलाके के जन प्रतिनिधियों ने वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया की अहम भूमिका रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने छह माह पूर्व प्रदेश के लिए 28 पीएलए आक्सीजन प्लांट मंजूर किए हैं जिनमें नूरपुर अस्पताल का नाम भी शामिल था। सिविल अस्पताल नूरपुर में 1000 एलपीएम क्षमता का पीएसए आक्सीजन प्लांट स्थापित होने से आने वाले में अस्पताल में एक साथ 107 बिस्तर पर आक्सीजन की सीधी सुविधा मिलेगी।

इस आक्सीजन प्लांट की स्थापना पीएम केयर्स फंड के माध्यम से की गई है। नूरपुर अस्पताल के एमएस डा सुशील शर्मा ने बताया कि नूरपुर अस्पताल में 1000 एलपीएम क्षमता का आक्सीजन प्लांट बन कर तैयार हो गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के सभी 107 बिस्तर पर पाइप लाइन बिछा व जरूरी उपकरण लगा दिए गए हैं जिससे इन बिस्तरों पर सीधी आक्सीजन की सप्लाई पहुंचे गई है। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट के साथ साथ अस्पताल में आक्सीजन गैस सिलेंडर भी उपलब्ध हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...