अवैध खनन में जुटी पोकलेन मशीन और टिप्पर कब्जे में

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

इंदौरा ब्यास दरिया में अवैध खनन में जुटी पोकलेन मशीन और एक टिप्पर को कब्जे में लेकर माइनिंग एक्ट के तहत थाना इंदौरा में मामला दर्ज किया गया है। थाना इंदौरा के तहत ब्यास दरिया के बीच पोकलेन मशीन और टिप्पर द्वारा अवैध खनन किया जा रहा था, जिसकी सूचना इंदौरा खनन अधिकारी ङ्क्षसह राम को दी गई।

उसके बाद खनन अधिकारी द्वारा थाना इंदौरा पुलिस टीम को साथ लेकर मौका पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को देखकर वाहन चालक वाहन छोड़ मौका से फ रार हो गए। पुलिस टीम ने अवैध खनन में जुटी पोकलेन मशीन और टिप्पर को कब्जे में लिया।

थाना प्रभारी इंदौरा सुरिन्दर धीमान ने बताया कि इंदौरा खनन अधिकारी ङ्क्षसह राम की शिकायत पर थाना इंदौरा में वाहन चालकों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है व वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। डी.एस.पी. नूरपुर सुरिन्दर शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...