बीपीएल मुक्त होने का खामियाजा भुक्त रहा गरीब परिवार

--Advertisement--

Image

लंज- निजी संवाददाता

बीपीएल मुक्त होने का खामियाजा भटेड पंचायत ब्लॉक नगरोटा सूरियां विस क्षेत्र देहरा के एक परिवार को इस कदर भुगतना पड़ रहा है कि परिवार को ना तो खाने के लिए राशन है न ही रहने के लिए मकान। यहां तक कि कमाने वाला भी कोई नहीं बचा। जिसके सहारे जिंदगी जी सके। गरीब परिवार से चंगर संघर्ष समिति का जनसमूह मिलने पहुंचा तो गरीबी लाचारी और बेबसी के सिवाय कुछ भी नहीं दिखा।

जी हां भटेड पंचायत के गेरुआं गांव की उत्तमी देवी का टूटा हुआ स्लेटपोश मकान जिसे लकड़ियों का सहारा देकर खड़ा किया हुआ था। जो कभी भी गिर सकता है जिस कमरे में भी उतमी देवी सोई थी वहां की छत से सूर्य देव के दर्शन हो जाते है। यहां तक कि कमरे में बल्व लगाने तक के पैसे नहीं थे। इसी वजह से अंधेरे में ही खुद को देवी बिस्तर पर पड़ी थी ।

हालातों से लड़ती बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू।

जब समिति के सदस्यों ने बुजुर्ग महिलाओं को हाल जाने के लिए पूछा माता कैसी हो तो महिला की आंखों में आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। मानो उन्हें लग रहा था कि कोई फरिश्ता उनके घर पर दस्तक दिए हुए हैं। हाल जानने के बाद पता चला कि नगरोटा सूरियां के अस्पताल के कर्मियों ने पेड़ से गिरने के बावजूद उतमो देवी को थोड़ा उपचार देने के बाद घर भेज दिया। उतमी देवी का बेटा 25 साल पहले दुनिया को अलविदा कह चुका है ।उसकी बेटी देख रेख रही है। जिसका पति भी एक बाजू टूटने के कारण काम करने में असमर्थ है।

पीड़ित परिवार को सौंपी राशि

चंगर संघर्ष समिति के प्रधान जन्म सिंह गुलेरिया ने सवके सहयोग से पीड़ित परिवार को 5000 रूपये की राशि सौंपी व कमरे में तार व वल्व लगाने के लिए कहा। साथ ही पूर्व उप प्रधान डडोली रविंद्र ववलू जी ने 1100 रूपये,, पूर्व प्रधान वलजीत कौर जी ने 500, रूपये व समिति के प्रधान जनम सिंह गुलेरिया जी ने अपनी तरफ से 500 रूपये उतमी देवी की वेटी को दिए कुल 7100 की राशी परिवार को बीडीसी प्रीतम सिंह ने दी।

उतमी देवी के हालात जैसे ही लोगों को पता चले वैसे मदद के लिए लोगों के हाथ बढ़ने लगे।किसी ने 100 किसी ने 200 व किसी ने दाल चावल दिए। वहीं रंधावा व सहयोगियों ने 2100, करतार सिंह चौधरी ने 1000 रुपये,उपप्रधान डडोली रविन्द्र ने 1000,लवली रंधावा ने 500व समिति के सदस्यों ने कुल 11000 की सहायता राशि दी है।

पंचायत प्रधान के बोल

इस बारे में पंचायत प्रधान चंद्रकांता व उप्रधान दिलवर चौधरी का कहना है कि बुजुर्ग पीड़ित महिला के लिए विकास खण्ड अधिकारी से बात की जा चुकी है ।आने वाले आम जलास में परिवार को बीपीएल सुविधा दी जाएगी।

क्या बोले विकास खण्ड अधिकारी।

वही विकास खण्ड अधिकारी सुषमा देवी ने कहा कि इस पीड़ित बुजुर्ग महिला की जानकारी प्राप्त हुई है ।महिला के घर जाकर हर सम्भव सहायता की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...