आईकॉनिक वीक के अंतर्गत एचआईवी और टीवी रोग विषय पर कार्यशाला का किया आयोजन

--Advertisement--

Image

चंबा 7 जनवरी 2022- भूषण गुरुंग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चंबा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव आईकॉनिक वीक के अंतर्गत एचआईवी और टीवी रोग विषय पर कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा के सभागार में किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जालम सिंह भारद्वाज ने की।

इस कार्यशाला में शहर की समाजसेवी संस्था, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों और नगरपालिका चंबा के पार्षदों ने हिस्सा लिया। इस कार्यशाला मे जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ हरित पुरी ने बताया कि हिमाचल को टीबी  मुक्त कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर भविष्य में कार्य करेंगे।

उन्होंने जिले में चल रहे टीबी कार्यक्रम और एचआईवी कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने की अगर किसी व्यक्ति को 2 हफ्ते से ज्यादा खाँसी, बुखार और बलगम मे ख़ून आना और वजन कम होना रहता हैं, तो जल्द से जल्द अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जाकर के बलगम की जांच अवश्य करवाए।

उन्होने बताया कि हाल ही मे माननीय मुख्य मंत्री द्वारा टी बी निवारक़ उपचार के बारे मे जानकारी देते हुए बताया की इस के माध्यम से टीबी रोग को ख़त्म करने और रोगी और उन के परिवार के लिए भी मदद गार साबित होगा। उन्होंने सभी समाज सेवी संगठनों और धार्मिक संगठनों से आए प्रतिनिधियों से अनुरोध किया, वह अपने क्षेत्र में जाकर के लोगों को टीबी  बीमारी के प्रति जागरूक करें और बताये की  टी बी  का इलाज संभव है।

और सरकार द्वारा टीबी रोगियों के लिए निक्षय पोषण योजना के तहत रोगियों को प्रति माह पांच सौ रुपय की राशि और रोगी का पूर्ण उपचार होने पर ट्रीटमेंट सपोटर जोकि  आशा कार्यकर्त्ता और परिवार का कोई भी सदस्य जो सरकारी नौकरी पर ना हो उसे सरकार की तरफ से एक हजार का मुआवजा दिया जाएगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...