डलहौजी में अंगीठी की गैस से आइटीआइ के प्रशिक्षु की मौत,जाँच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

चंबा जिले के उपमंडल के अंतर्गत बनीखेत में एक युवक की कमरे के अंदर रखी कोयल की अंगीठी की गैस से मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय अमित कुमार पुत्र कमलेश कुमार निवासी गांव फंगेई डाकघर अथेड़ तहसील सलूनी जिला चंबा व वर्तमान निवासी गांव पुखरी तहसील डलहौजी जो कि एक निजी आइटीआइ का प्रशिक्षु था, वीरवार रात को पुखरी गांव में स्थित अपने कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर सोया हुआ था।

शुक्रवार सुबह अमित कुमार अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। इसके बाद उसके पिता कमलेश ने दरवाजा खटखटा कर अमित को उठाने का प्रयास किया, परंतु कमरे के अंदर से किसी प्रकार की प्रतिक्रिया न आने पर किसी अनहोनी की आशंका के चलते कमलेश कुमार ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला तो वहां अमित अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था।

कमलेश कुमार द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत अमित को कमरे से निकालकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत पहुंचाया, जहां की जांच उपरांत चिकित्सक ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया।प्रारंभिक जांच में अमित की मौत का कारण कोयले की अंगीठी की गैस लगना आंका जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी मिलने पर पुलिस चौकी बनीखेत का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल डलहौजी पहुंचाया। जहां से कि पोस्टमार्टम के उपरांत शव को स्वजन के सुपुर्द किया जाएगा। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने मामले कि पुष्टि कि है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...