
परागपुर-आशीष कुमार
विधानसभा जसवां प्रागपुर में बिजली गिरने के कारण एक मछुआरे चमन लाल पुत्र रामचंद की मौका पर मौत हो गई है। आज दोपहर को नंगल चौक के 2 मछुआरे सर्वश्री चमन लाल और पवन कुमार चौधरी झील में अपने व्यवसाय के सम्बन्ध में गए थे।
वहां पर झील के तट पर अचानक आसमानी बिजली गिरने के कारण एक मछुआरे श्री चमन लाल पुत्र श्री रामचंद की मौका पर मौत हो गई है। दूसरा व्यक्ति श्री पवन कुमार बुरी तरह से झुलस गया है, उसे टांडा में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
मृतक चमन लाल के शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजा जा रहा है।
