तीन दिन से लगातार हो रही बर्फबारी से जनजीवन पटरी से उतरा

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

जिला चंबा में पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश व बर्फबारी के कारण जनजीवन पटरी से उतर गया है। जिला मुख्यालय चंबा में जहां सोमवार रात से बुधवार तक बारिश का दौर लागातार जारी रहा वहीं पांगी में हिमपात होता रहा। भरमौर के ऊपरी क्षेत्रों सहित चुराह व सलूणी के ऊपरी क्षेत्रों में भी हिमपात जारी रहा। जिस कारण जिला शीतलहर की चपेट में है।

पांगी में तापमान माइनस आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। भरमौर में भी तापमान माइनस सात डिग्री सेल्सियस चल रहा है। पांगी घाटी में बुधवार तक करीब तीन से चार फीट तक हिमपात हो चुका था। वहीं भरमौर तथा चुराह के ऊपरी क्षेत्रों में भी दो से चार इंच तक बर्फबारी हुई है।

पांगी घाटी में बर्फबारी से पूर्व उपमंडल मुख्यालय किलाड़ से विभिन्न रूट पर बसें चलती थीं, जो कि अब खड़ी हो गई हैं। किलाड़ से किरयूनी, कुमार, परमार भटोरी, गवाड़ी, साहली, मिधल, रेई, शौर, करयास, हिलुटावन, सुण, सैचुनाला, हुडान, धरवास, लुज, सुराल भटोरी, प्रेग्राम, किलाड़-केलांग तथा कुल्लू के लिए चलने वाली बसें नहीं चलने के कारण लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।

पांगी के सबसे ऊंचाई पर बसे चस्क भटोरी और मुर्छ गांव में करीब चार फीट तक बर्फबारी हुई है। इसके अलावा चस्क, सैचुनाला, हिलुटावन, सुण, साहली, परमार भटोरी, सुराल भटोरी, हुदंभटोरी, प्रेग्राम, थांदला, कुलाल, कुठाल तथा घिसल में करीब साढ़े तीन फीट और लुज, धरवास, करेल, करयास, शौर, पुरथी, मिधल, साच, फिदरू, फिडपार तथा उपमंडल मुख्यालय किलाड़ में करीब तीन फीट तक हिमपात हो चुका है, जबकि बर्फबारी जारी थी।

इसके अलावा चुराह के देवीकोठी तथा टेपा में करीब चार इंच, झज्जाकोठी, भराड़ा, चांजू के ऊपरी क्षेत्र, सनवाल के मक्कन व चचूल के ऊपरी गांवों में करीब एक से दो इंच तक बर्फबारी हुई है। इसी तरह भरमौर के मलकौता, सुप्पा, ग्रीमा, खुंड, बुलमुई, चोबिया, कुगति तथा उल्लांसा में करीब दो इंच तक बर्फबारी हुई है।

वरिष्ठ अधिषासी अभियंता विद्युत बोर्ड पांगी संतोष शर्मा ने बताया की बर्फबारी के कारण पांगी घाटी में चल रहे 72 में से 62 ट्रांसफार्मर बंद पड़ गए हैं। वहीं नालों में ग्लेशियरों के आने से साच घराट में पानी की कमी के कारण विद्युत उत्पादन ठप हो गया है। जबकि सुराल, पुरथी व किलाड़ में उत्पादन चल रहा है। किलाड़ माइक्रो हाइडल प्रोजेक्ट से किलाड़, महालियत, करेल, कालोनी सहित कई और स्थानों पर विद्युत सप्लाई कुछ समय के लिए दी जा रही है।

उपायुक्त डीसी राणा ने इस दौरान अपील करते हुए कहा की चंबा जिला चंबा में भारी बारिश व बर्फबारी का दौर लगातार जारी है। ऐसे में लोग जब तक मौसम साफ नहीं होता है, तब तक घरों से बाहर न निकलें तथा गाड़ियों के माध्यम से सफर करने से भी गुरेज करें। क्योंकि बारिश व बर्फबारी के कारण भूस्खलन व पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है। सभी विभाग अलर्ट पर रखे गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...