आंबेडकर भवन बतैल में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन?

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

उप मंडल सरकाघाट के भाम्बला में आंबेडकर भवन बतैल में श्रम एवम रोजगार बिभाग मंडी और हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्धारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया !

इस कार्यशाला में सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक कर्नल इंद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि पधारे ! श्रम अधिकारी मंडी प्यारे लाल साहू ने मुख्यातिथि को शौल टोपी देकर समानित किया !

श्रम अधिकारी मंडी प्यारे लाल साहू ने कार्यशाला में उपस्थित जन समूह को केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्धारा चलाइ जा रही अनेक जन कल्याणकारी योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी गई ! उन्होंने कहा की केंद्र सरकार देश के 38 करोड़ असंगठित मजदूरों के लिए काम कर रही है।

देश के असंगठित कामगारों और मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में देशभर में गैर-पंजीकृत श्रमिकों या मजदूरों के लिए सरकार ने ई-श्रम कार्ड पेश किया है, जिसके तहत इन श्रमिकों को कई सुविधाएं मिलती है।

केंद्रीय श्रम मंत्रालय की ओर से शुरू किए गए ई-श्रम पोर्टल रजिस्ट्रेशन की जरूरत पड़ती है। इस श्रम कार्ड को बनवा कर लोग कई सुविधाएं ले सकते हैं।

अगर असंगठिक क्षेत्र के कामगाग ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने पर 2 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा मिलता है। सरकार के ई-श्रम कार्ड का लाभ उठाकर कई योजनाओं का लाभ मिल सकता है।

प्रदेश में कोई भी महिला या पुरुष एक वर्ष में 90 दिन तक अगर निजी निर्माण कार्य, मनरेगा या सरकार अथवा पंचायत की ओर से निर्माण के कार्यों में शामिल है तो वे कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकृत कामगारों के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं।

इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रम अधिकारी अथवा श्रम निरीक्षक के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 51 पात्र महिला कामगारों को इंडक्शन हीटर, चूल्हे और सोलर लैंप वितरित किए। श्रम अधिकारी प्यारे लाल साहु ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर विकास खंड अधिकारी रमेश चंद , सहायक अभियंता धर्म सिंह ,श्रम निरीक्षक मुकुंद शर्मा ,सरकाघाट भाजपा मंडलाध्यक्ष निशा ठाकुर ,खुडला पंचायत प्रधान तारा चंद ठाकुर , रवि राणा , रतन चंद वर्मा और अनेक पंचायतों के प्रधान ,उप-प्रधान आदि मौजूद रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...