एनपीएस कर्मचारी महासंघ खंड सरकाघाट ने चलाया सदस्यता अभियान

--Advertisement--

Image

भाम्बला- नरेश कुमार

एनपीएस कर्मचारी महासंघ खंड सरकाघाट द्वारा मिशन पेंशन 2022 चलाया गया इस अभियान का उद्देश्य हर एक पेंशन विहीन साथी को संगठन से जोड़ना एवम नई पेंशन की खामियो को हर एक कर्मचारी के सामने लाना था।

इस अभियान के तहत खंड सरकाघाट की समस्त कार्यकारिणी हर विभाग में जाएगी तथा जो कर्मचारी अभी संगठन से जुड़ नहीं पाए हैं उनको जल्द ही संगठन के साथ जोड़ेगी।

इस अभियान के तहत प्रधान पवन शर्मा, जगदीश चन्द (अध्यक्ष पंचायत सचिव कर्मचारी महासंघ सरकाघाट ब्लॉक) राजेंद्र शर्मा (महासचिव एनजीओ कर्मचारी महासंघ सरकाघाट ब्लॉक),कोषाध्यक्ष शशी बनयाल, कृष्ण चंद एवं समस्त कार्यकारिणी ने मिलकर राजस्व एवं पंचायती राज विभाग में गेट मीटिंग द्वारा मिशन पेंशन 2022 का शुभारंभ किया तथा इसमें उक्त विभागों के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया एवम सदस्यता ग्रहण की।

विभाग के कर्मचारियों ने नई पेंशन की कमियों के बारे में अपना भारी रोष व्यक्त किया और आस्वस्त किया कि भविष्य में जो भी लड़ाई लड़ी जाएगी उसमें बढ़-चढ़कर सहयोग करने के लिए आगे आएंगे।

प्रधान पवन शर्मा ने बताया की खण्ड सरकाघाट मार्च महीने तक हर विभाग के साथी को अपने साथ संगठन से जोड़ेगा एवं नई पेंशन रूपी जहर को जड़ से उखाड़ने का प्रयास करेंगे उन्होंने यह भी बताया कि अगर सरकार बजट सत्र से पहले पुरानी पेंशन बहाल नहीं करेगी तो जल्द ही आंदोलन का रूख अपनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने तपोवन में हुई रैली में कमेटी बनाने का आश्वासन दिया था परंतु अभी तक वह आश्वासन तक ही सीमित है । अगर पुरानी पेंशन बहाली हेतु सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं लिया गया तो समस्त हिमाचल से पेंशन विहिन कर्मचारी राज्य कार्यकारिणी के निर्देशानुसार तपोवन से 2 गुनी संख्या में शिमला में एक आक्रोश रैली करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...