भारतीय जनता युवा मोर्चा शाहपुर ने जलाया पंजाब सरकार का पुतला

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

पंजाब में प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी की सुरक्षा में जानबूझ के कांग्रेस सरकार द्वारा सुरक्षा में कई गयी चूक के विरोध में आज पूरे भारत मे लोगों के मन मे भारी रोष व गुस्सा है,क्योंकि प्रधानमंत्री किसी पार्टी या दल का नेता नही होता है बल्कि वो पूरे देश का मुखिया होता है।

अगर पंजाब जैसे राज्य में प्रधानमंत्री ही सुरक्षित नही है तो आम जनता की सुरक्षा व्यस्था की क्या स्थिति होगी। कांग्रेस शाषित पंजाब राज्य में जानबूझ के की गई इस चूक के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा शाहपुर के द्वारा भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रणव के नेतृत्व में पंजाब सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया व पंजाब सरकार का पुतला भी जलाया गया।

ऐसी सरकार को एक भी पल सत्ता में रहने का कोई अधिकार नही है जो हमारे प्रधानमंत्री को सुरक्षा प्रदान नही करवा सकते तो वो सरकार आम जनता को क्या सुरक्षा देगी। युवा मोर्चा केंद्र सरकार से यह अनुरोध करता है कि ऐसी सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए व पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रणव शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक सोनी, जिला सह प्रवक्ता वीरेंदर कुमार, जिला उपाध्यक्ष योगेश धीमान,जिला सह मीडिया प्रभारी विकास ठाकुर, जिला सदस्य अरुण कौशल, अजय भारद्वाज व मंडल महामंत्री जसविंदर चौधरी, BDC मकडोटी रंजीत सिंह, BDC बसनूर गणेश, BDC अम्बाडी सुरिंदर कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...