सड़क पर झाड़ू लगाते समय बेलदार के साथ अचानक हुआ दर्दनाक हादसा, टांडा में मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

भरमौर-चौबिया मार्ग पर एक व्यक्ति अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान राम पाल (48) पुत्र धर्म चन्द निवासी गांव मांडो डाकघर सेरकाओ तहसील भरमौर के रूप में हुई है।

उक्त व्यक्ति लोक निर्माण विभाग में बतौर बेलदार कार्यरत था तथा सड़क पर झाड़ू मारता था। हर रोज की तरह वह सड़क पर झाड़ू लगा रहा था। शाम करीब 4 बजे वह झाड़ू लगाते समय अचानक सड़क से करीब 20 फुट नीचे गिर गया, जिसके चलते उसे गंभीर चोटें आईं।

हादसे का पता चलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे तथा घायल राम पाल को नागरिक अस्पताल भरमौर ले गए। यहां से उसे पहले मेडिकल कॉलेज चम्बा और उसके बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रैफर किया गया। टांडा में उपचार के दौरान वीरवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...