पंजाब में लागू हो राष्ट्रपति शासन,निकम्मी चन्नी सरकार को तुरंत किया जाए बर्खास्त रामवीर भट्टी

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले को रोकने की घटना के उपरांत भाजपा प्रदेश चंडीगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश ने संयुक्त रूप से एक शव यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा की अध्यक्षता चंडीगढ़ प्रांत के महामंत्री रामवीर भट्टी ने की। उनके साथ चंडीगढ़ नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षद भी उपस्थित रहे। शव यात्रा चौड़ा मैदान से विधानसभा तक निकाली गई, जहां कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के शव को अग्नि दी।

मोदी के काफिले को रोकना चन्नी सरकार की एक बड़ी साजिश

चंडीगढ़ प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी ने कहा कि कल पंजाब में नरेंद्र मोदी के काफिले को रोका गया वह चन्नी सरकार की एक बड़ी साजिश थी, यह पूरी योजना राहुल और प्रियंका गांधी द्वारा बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी नहीं चुहन्नी है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन लोकप्रियता से डर गए थे।

यह पहली बार हुआ है कि देश के किसी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एक सरकार द्वारा चूक हुई है। उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री को सुरक्षा देना प्रदेश की सरकार का जिम्मा होता है और यह जिम्मेदारी निभाने में पंजाब सरकार चूक गई है। अब चन्नी मुख्यमंत्री के रूप में अपनी नाकामी को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं।

चन्नी और उनके मंत्री देश के गद्दार हैं

उन्होंने कहा कि चन्नी और उनके मंत्री देश के गद्दार हैं और देश के विपरीत काम करने वाले संगठनों के इशारे पर चलते हैं। इस घटना से स्पष्ट है कि चन्नी सरकार निकम्मी है और उसे तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करना चाहिए। मोदी ने 42000 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास करना था जोकि पंजाब की जनता के लिए बड़ा काम था। उन्होंने कहा कि पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए।

प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष रवि मेहता, प्रदेश सचिव पायल वैद्या, प्रदेश सेह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर, मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, दिनेश ठाकुर, जितेंद्र भोटका, महापौर सत्या कौंडल, नगर निगम शिमला के महापौर उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...