टीम इंडिया की रफ्तार बनेगी हिमाचल की रेणुका ठाकुर, वर्ल्ड कप के लिए बनाई टीम में जगह

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के शिमला की रहने वाली रेणुका ठाकुर अब अपनी रफ्तार से टीम इंडिया को रफ्तार देगी। बता दे कि महिला विश्वकप के लिए रेणुका का टीम इंडिया में चयन किया गया है। रेणुका टीम इंडिया की वर्ल्ड कप टीम के साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पांच एकदिवसीय मैचों में भी टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेगी। रेणुका मध्यम तेज गति से गेंदबाजी करती है।

रेणुका का जन्म हिमाचल के शिमला जिले के रोहड़ू के पारसा गांव में हुआ है। तीन साल की उम्र में ही अपने पिता को खो चुकी रेणुका को उसके पिता क्रिकेटर बनाना चाहते थे और रेणुका ने उनका यह सपना पूरा किया है। रेणुका ठाकुर ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में डेब्यू किया था। यहां रेणुका को तीन मुकाबले खेलने को मिले थे और इनमें वह एक विकेट ही हासिल कर सकी थी। हालांकि उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया था।

ऐसा रहा है अब तक का करियर

रेणुका ने रोहड़ू में स्थानीय स्तर पर ही क्रिकेट खेलना शुरू किया और बाद में वह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की धर्मशाला अकेडमी के लिए चुनी गई। रेणुका तेज गेंदबाज हैं और एचपीसीए के कोच पवन सेन से उन्होंने क्रिकेट की बारीकियां सीखी हैं। सन 2019 में रेणुका ने बीसीसीआई महिला वन डे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 23 विकेट हासिल किए थे। इसी साल उसका चयन भारतीय महिला टीम-ए के लिए हुआ था।

रेणुका से पहले दो हिमाचली महिला खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। शिमला के ही सुन्नी की सुषमा वर्मा भी भारतीय महिला टीम में खेल चुकी हैं। वह विकेटकीपर थी। सुषमा ने महिला विश्व कप में हिस्सा लिया था। इसके अलावा हरलीन देओल हिमाचल रणजी टीम से खेलने के बाद इंडियन टीम का हिस्सा रही हैं। हालांकि वह चंडीगढ़ के मोहाली से हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...