बीडीओ ब्लॉक स्वारघाट कार्यालय पर गिरा भारी भरकम सफेदे का पेड़

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

वीरवार दोपहर बीडीओ कार्यालय स्वारघाट के शौचालय पर सफेदे का एक भारी भरकम पेड़ गिर गया। सड़क किनारे खड़े जड़ से उखड़े इस सफेदे के पेड़ ने अपनी चपेट में कार्यालय कर्मचारी की 1 बाइक, शौचालय टंकी तथा मोबाईल टावर को अपनी चपेट में ले लिया।

बीडीओ ब्लॉक के कर्मचारी कार्यालय में जब काम कर रहे थे तो अचानक एक जोर के धमाके की आवाज आई और बाहर निकल कर देखा तो एक सफेदे का बड़ा पेड़ शौचालय पर गिरा पड़ा था। गनीमत यह रही कि सफेदे का यह पेड़ शौचालय पर ही गिरा यदि इसकी थोड़ी सी भी दिशा बदलती तो यह कई लोगों को अपनी चपेट में ले सकता था।

सफेदे के पेड़ से शौचालय के छत पर रखी पानी की टंकी, बिजली के खंभे, कार्यालय समीप खड़ी बाइक तथा मोबाईल टावर को क्षति पहुंची है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...