फरवरी के प्रथम सप्ताह में आयोजित होगा ईट राइट मेला- उपायुक्त

--Advertisement--

Image

सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ वर्धक पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक करना है उद्देश्य, लाल चावल ,सियूल ,मक्की ,कोदरा इत्यादि स्थानीय उत्पाद होंगे प्रदर्शित, खेल प्रतियोगिता और शैफ कंपटीशन भी होंगे आयोजित।

चम्बा- भूषण गुरुंग

उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में ज़िला मुख्यालय के समीप चौगान नंबर 2 और 3 में ईट राइट मेले का आयोजन 3 फरवरी को किया जाएगा ।

वे आज मेले के आयोजन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।

डीसी राणा ने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण और आयुक्त हिमाचल प्रदेश खाद्य सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार ईट राइट मेले का आयोजन किया जा रहा है ।

मेले के आयोजन का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ वर्धक पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक करना है । ताकि लोग घर का अच्छा खाना खाकर स्वस्थ रहें । इसी को ध्यान में रखते हुए ईट राइट मेले का आयोजन किया जा रहा है ।

उन्होंने बताया कि इस मेले के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी जिसमें मुख्य रूप से जिला के विभिन्न स्वयं सहायता समूह, स्थानीय महिलाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, जिला व्यापार मंडल, होटल व्यवसायी , फूड स्टॉल के माध्यम से चंबा के स्वास्थ्य वर्धक स्थानीय व्यंजन, विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी।

जिसमें स्वास्थ्यवर्धक मल्टीग्रेन आटा ,लाल चावल ,सियूल ,मक्की ,कोदरा इत्यादि स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। और लोग इन उत्पादों को खरीद भी सकेंगे। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे जिसमें स्थानीय संस्कृति को दर्शाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...