
मंडी- नरेश कुमार
सुंदरनगर उपमंडल के घीड़ी पंचायत के खरलोह वार्ड के खरेंडी गांव में आधी रात को लगी आग में 7 कमरे के मकान में मालिक के जलकर राख होने की आशंका जताई गई है। पंचायत के उपप्रधान रूपलाल ठाकुर के मुताबिक आधी रात को लगी आग में 7 कमरों का मकान जलकर राख हो गया मकान के निकट अधिवक्ता लोकेश कुमार पुत्र हरि शंकर का वाहन खड़ा था। राख हुए मकान के अंदर अवशेष जले हुए पाए गए हैं। आशंका जताई गई लोकेश कुमार हो सकता है।
उपप्रधान ने बताया कि 7 कमरों का मकान पुराना और लकड़ी का बना हुआ था। गांव में अकेले इस मकान के साथ ही मकान मालिक अधिवक्ता की वाहन खड़ी हुई है। जब यह घटना हुई उस समय अधिवक्ता का परिवार मकान में नहीं था।
वही डीएसपी सुंदर नगर दिनेश कुमार ने कहा कि बीबीएमबी कालोनी पुलिस थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि आगजनी में राख हुए अवशेष से अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
