
नालागढ़- सुभाष चंदेल
नालागढ़ में दिन दहाड़े चली तलवारें, नक़ाबपोश हमलावरों ने किया बुटीक संचालक पर हमलाऔद्योगिक कस्बे नालागढ़ में तेजधार हथियारों से लैस नकाबपोश हमलावरों ने एक बुटीक की दुकान पर हमला कर दिया, इस हमले में बुटीक संचालक और उसके कर्मंचारी को चोटे आई है।
हमलावरों ने बुटीक में भी जमकर तोडफ़ोड़ की और सामान को नुकसान पहुंचाया है। यह घटना नालागढ़ शहर के वार्ड नंबर 1 में दिन में कऱीब एक बजे की है, इस वारदात के बाद से शहर वासी सहमें हुए है और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मारपीट का मुकददमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। बेख़ौफ़ हमलावरों कि करतूत बुटीक में लगे सीसीटीवी केमरे में भी क़ैद हो गई है, पुलिस फ़ुटेज के ज़रिए आरोपियों तक पहुँचने में जुट गई है।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि शुरूआती पड़ताल में इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश सामने आ रही है,हालांकि पुलिस हर पहलू को मददेनजर रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है, आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है।
