जिला कांगड़ा में बारिश जारी, धौलाधार की निचली पहाड़ियों में पहुंचा बर्फ

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

जिला कांगड़ा में बारिश जारी है और बर्फ धौलाधार से निचली पहाड़ियों में आ गया है। त्रियूंड, ज्वाला, ठठारना, करेरी आदि स्थानों पर जमकर बर्फबारी हुई है। इस वर्ष की पहली बारिश व सीजन का यह पहला हिमपात हो गया है और शीतलहर तेज हो गई है। 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है और पहाड़ पर बर्फबारी हो रही है। इस कारण ठंड बढ़ने लगी है।

मौसम विभाग की जानकारी के मतुाबिक आगामी 24 घंटे में भी बारिश का यह सिलसिला ऐसा ही जारी रहने वाला है। धर्मशाला में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस व न्यूयनत तापमान सात डिग्री सेल्सियस है। इस लिए जरूरी है कि घर से बाहर निकले तो गरम कपड़े पहनकर निकलने और अपने साथ छाता जरूर रखें।

पर्यटन कारोबारियों के चेहरे की रौनक लौटी

बर्फबारी व बारिश से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर रौनक लौट आई है। वहीं उन्हें यह उम्मीद लगी है कि बर्फ नीचे आती है तो पर्यटकों की आमद बढ़ेगी। 25 दिसंबर व्हाइट क्रिसमस के लिए पर्यटकों ने होटलों की बुकिंग करवाई थी, लेकिन उनकी उम्मीद पूरी नहीं हुई थी। वहीं नव वर्ष की संध्या पर भी बर्फ का दीदार पर्यटक नहीं कर पाए थे, लेकिन अब जब झमाझम बारिश हुई है तो पर्यटक बर्फ का लुत्फ ले सकेंगे। होटल कारोबार बढ़ने की उम्मीद बंध गई है।

किसानों के लिए राहत की बर्फ

किसानों के लिए बर्फ राहत की है। यहां पर गेहूं की बिजाई कर चुके किसानों के लिए बारिश सुखद है। उन्हें सिंचाई नहीं करने पड़ेगी व अपने खेतों को अब खाद डाल सकेंगे वहीं खरपतवारनाशक का प्रयोग कर सकेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...