चिंतपूर्णी बस स्‍टैंड पर युवक की हत्‍या, प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है मामला

--Advertisement--

Image

देहरा- आशीष कुमार

चिंतपूर्णी बस स्टैंड में एक ढाबा पर काम करने वाले व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मामला  देर रात का है। करीब रात डेढ़ बजे के यह सूचना चिंतपूर्णी पुलिस को मिली। इसके बाद मुख्य आरक्षी फिरोज अख्तर टीम सहित बस स्टैंड पहुंचे। मौके पर हैप्पी पुत्र राजेश कुमार निवासी मेन थप्पल काला अंब तहसील नाहन जिला सिरमौर मृत पाया गया। यह व्यक्ति चिंतपूर्णी में ढाबा में काम करता था।

वही सूत्रों की माने तो मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। वहीं सीसीटीवी फुटेज की सहायता से एक व्यक्ति की पहचान की गई है जिसका नाम विजय पुत्र संतलाल निवासी लुधियाना के तौर पर हुई है, जो मौका से फरार हो गया था। लेकिन उसको चिंतपूर्णी  व देहरा पुलिस ने पकड़ कर हिरासत में ले लिया है।

वहीं मामला देहरा पुलिस के अधीन होने से इसकी कार्रवाई देहरा पुलिस को सौंपी गई है। खबर लिखे जाने तक देहरा पुलिस के थाना प्रभारी कुलदीप सिंह इसकी जांच कर रहे थे। उन्होंने बताया की अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। वह इसकी हर पहलू से जांच कर रहे हैं। अभी इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। इस तरह सरेआम हत्‍या से आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...