सुभाष की मदद को आगे आईं कार सेवा दल और प्रयास फाऊंडेशन

--Advertisement--

Image

कार सेवा दल ने 20 हजार और प्रयास फाऊंडेशन ने दी 10 हजार की मदद।

कुल्लू- मनदीप सिंह

जिले की समाजसेवी संस्थाएं कार सेवा दल और प्रयास फाऊंडेशन भुंतर मनाली बाहंग निवासी सुभाष की मदद को आगे आई हैं। बता दें कि नेपाली मूल का निवासी सुभाष मनाली के समीप गांव बाहंग में रहता है।

बिलासपुर के समीप कार दुर्घटना में उसे काफी गंभीर चोटें आईं और सुभाष 28 दिन तक पी.जी.आई. चंडीगढ़ में कोमा में रहा। सुभाष के परिवार में कुल 8 सदस्य हैं। सभी के पालन पोषण की जिम्मेदारी सुभाष पर ही है। सुभाष की जमा सारी जम पूंजी धीरे-धीरे खर्च हो गई। पत्नी के गहने भी इलाज करवाने के लिए बेचने पड़े।

 

ऐसे में सुभाष की माता फूल माया ने मनाली में रहने वाली एक महिला को अपनी समस्या के बारे में बताया कि पी.जी.आई. में सुभाष के आप्रेशन में 80 से 90 हजार के बीच का खर्चा आ रहा है। उन्होंने फूल माया को मदद के लिए कार सेवा दल संस्था के पास भेजा।

जब सुभाष की मां संस्था के कार्यालय में पहुंची तो पता चला कि संस्था की तरफ से पिछले (संजीय) 8 महीने से ही राशन व दवाई सुभाष को घर भेजी जा रही है। संस्था के अधिकारियों ने एक बार फिर सुभाष के इलाज के लिए 20000 की राशि दी। वहीं, प्रयास फाऊंडेशन भुंतर से भी 10000 रुपए की राशि इलाज के लिए दी गई। समाज सेविका व अन्य कई बुद्धिजीवी व्यक्तियों द्वारा सुभाष के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...