परिवहन मंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग ने सोलन से ज्वालाजी चलने बाली बस का रूट चिंतपूर्णी किया

--Advertisement--

Image

परागपुर-आशीष कुमार

उद्योग व परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर के निर्देश पर परिवहन विभाग ने अपनी सोलन से ज्वाला जी चलने बाली बस का रूट बड़ा कर चिंतपूर्णी तक कर दिया गया है।

मंडलाध्यक्ष जसवां परागपुर विनोद शर्मा ने बताया बहुत समय से शिवपुरी निवासियों की लम्बें समय से चली आ रही माँग थी कि कड़ोआ शिवपुरी से लम्बे रूट की बस सुविधा प्रदान की जाए। जिसके चलते उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने लोगो की इस मांग को पूरा कर बस का रूट बढ़ाकर चितपुर्णी तक कर दिया।

यह बस शाम साड़े पाँच बजें ज्वाला जी से चल कर देहरा , ढलियारा , कड़ोआ , शिवपुरी भरवाईं होते हुए शाम सात बजें चिंतपुरनी पहुँचेगी व सवेरे साड़े चार बजें इसी रूट से सोलन के लिए रवाना होगी।

इस मौके पर HRTC के डायरेक्टर सुशील शर्मा , डी के शर्मा , कमांडेंट राजेश्वर , प्रधान कड़ोआ रीना , कुलदीप शर्मा ,सोरभ पराशर बी डी सी राजेंद्र सिंह व बूथ अध्यक्ष जगजीत चौहान ने ग्रामीणों संग मिलकर चालक परिचालक का बस सहित पहली बार कड़ोआ पहुँचने पर स्वागत किया।

जनता ने इस माँग को पुरा करने के लिये मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...