जय हिंद की सेना: चीन को करारा जवाब, भारतीय सेना ने गलवान में सीमा पर फहराया तिरंगा

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

पिछले दिनों चीन ने गलवान घाटी में अपना झंडा फहराकर फिर से भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की थी। इसी का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने भी लद्दाख की गलवान घाटी में सीमा पर तिरंगा फहराकर विस्तारवादी नीति अपनाने वाले चीन को कड़ा संदेश दिया है।

इससे पहले चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों के नए नाम रखे जाने की खबर थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने कहा था कि हमें कुछ मीडिया रिपोट्र्स के माध्यम से चीन की ओर से अरुणाचल के कुछ हिस्सों के नाम बदलने की खबरें मिली हैं, लेकिन नाम बदलने से हकीकत नहीं बदलती। चीन के कदम के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि चीन ने 2017 में भी इस तरह का कदम उठाया था।

वर्ष 2020 में गलवान घाटी में ही भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हो गई थी। इसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। इसके अलावा कई मीडिया रिपोट्र्स में चीन के भी 40 से ज्यादा सैनिकों के मारे जाने की बात सामने आई थी। बहरहाल, भारतीय सेना ने चीन में तिरंगा फहराकर ड्रैगन को कड़ा संदेश दिया है कि कोई भी बाहरी ताकतें भारतीय जमीं पर हक नहीं जमा सकतीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...