महिला प्रधान बोलीं, पंचायत के काम करने के लिए सचिव शारीरिक संबंध बनाने का बना रहा दबाव

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

बिलासपुर जिले के पुलिस थाना घुमारवीं के तहत एक पंचायत की महिला प्रधान ने पंचायत सचिव के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है।

महिला प्रधान ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी पंचायत का सचिव उसके पंचायत के कार्यों को करने की एवज में उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है, जिसके कारण वह मानसिक रूप से प्रताडि़त हो रही है।

महिला प्रधान ने बताया कि कई दिनों से सचिव उसके कार्यों को बिना किसी कारण रुकवा रहा है। उसे प्रधान बने एक साल हुआ है और सचिव की ओर से जानबूझ कर उसके कार्यों व आदेशों को नजरअंदाज किया जाता है।

इसकी शिकायत उसने बीडीओ घुमारवीं व डीसी बिलासपुर से भी की थी। जब यह मामला बीडीओ घुमारवीं में पहुंचा तो स्वयं सचिव ने माफी मांगी थी और जल्द ही अपना स्थानांतरण दूसरी जगह करवाने की बात कही थी, जिसकी प्रतिलिपि भी प्रधान के पास है।

पंचायत प्रधान का कहना है कि एक महीना बीत जाने पर भी सचिव ने न अपने व्यवहार में बदलाव किया और न ही दूसरी जगह स्थानांतरण करवाया है। अब इस समस्या का समाधान पाने के लिए उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था, जिसके कारण उन्होंने पुलिस के पास शिकायत कर्ज करवाई है।

हालांकि उच्चाधिकारियों के पास शिकायत पहुंचने के बाद अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं। शिकायत के बाद खंड विकास अधिकारी ने सचिव को दूसरी पंचायत में भेज दिया है। ऐसे में अब यह भी सवाल खड़ा हो गया है कि महिलाओं को आखिर कब तक शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त होना पड़ेगा।

उधर, एसएचओ रजनीश ठाकुर ने बताया कि महिला प्रधान की ओर से पंचायत सचिव पर शारीरिक संबंध बनने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं, बीडीओ घुमारवीं स्पर्श शर्मा ने बताया कि सचिव को हरलोग स्थानांतरित कर दिया गया है। समझौते की कापी पंचायत के द्वारा दी गई है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...