कलाकारों ने औन्द तथा ऊपरली खन्नी पंचायत में बताई सरकारी योजनाएं

--Advertisement--

Image

नूरपुर-देवांश राजपूत

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वाधान में 8 दिसम्बर से चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत आज मंगलवार को मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप ज़िला चंबा के कलाकारों ने गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नूरपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत ऊपरली खन्नी तथा औन्द में लोगों को सरकारी योजनाओं बारे जानकारी दी।

कलाकारों ने प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण जनमंच कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, हिमकेयर तथा सहारा योजना, प्राकृतिक खेती-खुशहाल किसान, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, बेटी है अनमोल योजना , शगुन योजना, जल जीवन मिशन जैसी अनेकों योजनाओं बारे लोगों को गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जानकारी दी। इन कार्यक्रमों के दौरान संबंधित पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...