चेंज घाटी के मझान गांव के आगजनी प्रभावित परिवारों को भेजी राहत सामग्री

--Advertisement--

Image

कार सेवा दल कुल्लू एव प्रयास फाउंडेशन भुंतर संस्था द्वारा आगजनी से प्रभावित परिवारों को भेजा गया जरूरत का सामान

कुल्लू- मनदीप सिंह

पिछले कुछ दिन पहले सैंज घाटी के मझान गांव के आगजनी से प्रभावित परिवारों को आज कार सेवा दल कुल्लू एव प्रयास फाउंडेशन भुंतर की दोनों संस्थाओं द्वारा मिलकर आगजनी से प्रभावित 9 परिवारों को बंटी राहत सामग्री भेजी गई।

मझान गांव से देवराज, राजकुमार ,टेकराम ,बेलीराम को मौके पर कुल्लू बुलाकर परिवारों को सामान रखने के लिए एक बड़ी पेटी, राशन बॉक्स, गद्दे, कंबल, तंदूर, बच्चों के लिए स्कूल बैग, किचन का सारा सामान, कुकर इत्यादि सामग्री दी गई।

आज कुल्लू के नेहरू पार्क में प्रभावित परिवारों को बुलाकर सौंपा गया सारा सामान। जीप यूनियन कुल्लू के सहयोग से सैज तक सामान छोड़ने में सहयोग किया गया। दोनों संस्थाओं द्वारा जरूरत पड़ने पर परिवारों को और भी मदद देने का आश्वासन दिया गया है।

इस नेक कार्य में उपस्थित रहे कर सेवा दल के अध्यक्ष मनदीप सिंह योमा चमन, सुरेश गोयल, हीरालाल बौद्ध ,संजय सूद रामप्रसाद शर्मा ,नरेंद्र शर्मा ,दुनीचंद, शेरू राम, भीम सिंह मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...