मोदी यूपी की 16 लाख महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात, ट्रांसफर करेंगे 1,000 करोड़ रुपये

--Advertisement--

Image

दिल्ली – नवीन चौहान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संगमनगरी प्रयागराज का दौरा करेंगे। मोदी आज यूपी की लाखों महिलाओं को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मोदी स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups) के बैंक खाते में 1,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। इससे एसएचजी की 16 लाख से ज्यादा महिलाओं को लाभ मिलेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 1.01 लाख लाभार्थियों के खातों में 20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भी ट्रांसफर की जाएगी।

परेड मैदान में होगा कार्यक्रम

मोदी प्रयागराज के परेड मैदान में एक कार्यक्रम में हिस्सा भी लेंगे। दोपहर करीब 1 बजे मोदी लगभग दो लाख महिलाओं को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। सीएम योगी भी इस कार्यक्रम के मंच से महिला लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। पीएमओ के अनुसार, यह कार्यक्रम पीएम मोदी के विजन के तौर पर जमीनी स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाने, उन्हें आवश्यक कौशल, प्रोत्साहन और संसाधन प्रदान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

पीएमओ ने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए 20 हजार व्यापार सखियों के खातों में पहले महीने का 4000 रुपये मानदेय भी ट्रांसफर भी करेंगे। इसके अलावा मोदी ने एक लाख से ज्यादा कन्या सुमंगल योजना के लाभार्थियों को 20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भी ट्रांसफर करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...