चलती बस में चालक द्वारा मोबाइल चलाने का वीडियो वायरल,आर एम ने लिया संज्ञान

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल

पिछले दिनों एचआरटीसी नालागढ़ डिपो की बस HP 12 D 5319 का चालक बस को चलाते हुए फोन का इस्तेमाल कर रहा था जिसका वीडियो वायरल भी हुआ था, जिसमे चालक के द्वारा परिवहन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थी, हालांकि यात्रियों का कहना है कि बस ओवरलोड भी थी ।

ज्यादातर हादसों का कारण भी गाड़ी चलाती बार मोबाइल फोन इस्तेमाल करना ही अक्सर देखा जाता है परंतु फिर भी इन घटनाओं से सबक नहीं लिया जाता है ।

सरकार ने स्पष्ट निर्देश जारी किए है की अगर कोई चालक यातायात नियमों का उलंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।

आर एम एचआरटीसी नालागढ़ क्या बोले 

इस मामले में आर एम नालागढ़ से बात हुई तो उन्होंने बताया कि चालक ने यातायात नियमों का उलंघन किया है। जोकि किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। आरएम ने कहा कि कार्यालय में चालक को बुलाकर जांच की जाएगी तथा जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...