दुल्‍हन लेकर लौट रहे बरातियों की कार खाई में गिरी, एक की मौत दो घायल

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार 

जिला मंडी के कोटली उपमंडल के लागधार पंचायत में बरात में शामिल लोगों की कार खाई में गिरने से एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। दूल्‍हे के नाना की मौत हो गई, जबकि पिता, चाचा और मामा गंभीर रूप से घायल हैं।

बरात बल्ह से कुम्हारड़ा गई थी। सुबह विदाई के बाद जब बरात लौट रही थी तो लागधार में धुंध के कारण कार खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को निकाला सभी को 108 एंबुलेंस से कोटली अस्पताल ले जाया गया, जहां दूल्हे के नाना को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि तीनों घायलों को मंडी अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे का कारण धुंध माना जा रहा है। गाड़ी को दूल्हे के पिता चला रहे थे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंडीगढ़ में हिमाचल की महिला प्रधान के कैशियर पति जानकी दास के हत्यारे 3 शूटरों की हुई पहचान

हिमखबर डेस्क पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के सेक्टर...

हम कसम खाते हैं… हिमाचल में 2908 पंचायतों के प्रधानों-उपप्रधानों ने ली शपथ, कल से काम पर

हिमखबर डेस्क हिमाचल में सोमवार को कांगड़ा जिला को छोड़...