
रैत-नितिश पठानियां
द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के प्रांगण में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत की दो दिन पहले तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुए दर्दनाक निधन के लिए श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया। श्रद्धांजलि समारोह के दौरान सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के अलावा ब्रिगेडियर एल एस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर पी एस चौहान, स्क्वाड्रन लीडर के सिंह, जेडब्ल्यूओ दास, जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए, हवलदार सतपाल, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार और लांस नायक साई तेजा को श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान समस्त शिक्षकों ने एकत्रित हो कर नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए, दिल से हादसे में शहीद हुए भारत मां के सपूतों को नमन किया।वहीं डॉ बीएस पठानिया ने कहा कि भारत उनके समृद्ध योगदान को कभी नहीं भूलेगा।
इसमें मुख्य तौर पर प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया, कार्यकारिणी निदेशक डॉ बीएस पठानिया, प्राचार्य बीएस बाघ, विभागाध्यक्ष बीएड सुमित शर्मा राजेश राणा , मुकेश शर्मा, अनिता चन्देल , डॉ अश्वनी,शरद, डॉ कनिका, अमित शर्मा, अभिषेक शर्मा , शशि, अतुल शालिनी, वितिका,सहित समस्त शिक्षक मौजूद रहे।
