गुज्जर समुदाय के दो खडपोश कुली चढ़े आग की भेंट, लाखों का नुक़सान

--Advertisement--

Image

इंदौरा- ब्यूरो रिपोर्ट

इंदौरा उपमंडल की ग्राम पंचायत काठगढ़ में एक गुज्जर समुदाय के दो खडपोश कुली को अचानक आग लग गई। हुसैन वक्श पुत्र हाशमदीन निवासी काठगढ तहसील इंदौरा उम्र 60 साल ने बताया कि आग लगने के कारण चार लाख का नुक़सान हुआ है। जिसमें कपड़ा, चूडी,  वैडबॉक्स, दो खडपोश, कुली जलकर पूरी तरह राख हो गई है।

आग लगने की सूचना काठगढ़ पंचायत प्रधान जगमोहन गोल्डी लंबरदार को दी गई और उनके द्वारा पुलिस थाना प्रभारी को सूचित किया गया । जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी सुरेंद्र धीमान अपनी पुलिस की टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे ।

उप मंडला अधिकारी इंदौरा सोमिल गौतम, नायव तहसीलदार मदनलाल भी मौके पर पहुंचे और और घटना का जायजा लिया।

पंचायत प्रधान द्वारा इसकी सूचना अग्निशमन विभाग आर्मी मिरथल ,नाईन ऑफ डीपू कंदरोड़ी ,अग्निशमन विभाग जसूर को दी गई । जिस पर तीनों विभागों की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

उपमंडलाधिकारी इंदौरा सोमिल गौतम ने फौरी राहत के तौर 10 हजार रुपए की राशि मौके पर दी गई। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस द्वारा थाना इंदौरा में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...