CSD कैंटीन देहरा में हुआ जनरल बिपिन रावत का श्रद्धांजलि समारोह

--Advertisement--

Image

देहरा- आशीष कुमार

आज देहरा में CSD कैंटीन के प्रांगण में उपमण्डल देहरा और उसके आसपास के क्षेत्र के सेवानिवृत्त सैनिकों ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत की दो दिन पहले तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुए दर्दनाक निधन के लिए श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया।

श्रद्धांजलि समारोह के दौरान जनरल बिपिन रावत तथा श्रीमती मधुलिका रावत, हिमाचली स्पूत लांस नायक विवेक कुमार सहित हादसे में शहीद हुए अन्य सभी दिवंगत सैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी गई।इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों में भारी संख्या में एकत्रित हो कर नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए, दिल से हादसे में शहीद हुए भारत मां के सपूतों को नमन किया।

इसमें मुख्य तौर पर कर्नल वर्मा, कर्नल जी एस गुलेरिया, कर्नल मनीष कुमार, सूबेदार मेजर हरदीप सिंह, सूबेदार विजय , विनोद,निर्मल, हवलदार राजेश, शेर मोहम्मद, गुलशन , मनमोहन, नायक पवन, मनजीत रोशन,बीर नारी जोगिंदरो देवी एवं सेवा चंद और युद्धवीर सिंह आदि स्थानीय निवासियों ने भी हिस्सा लिया‌।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...