CDS बिपिन रावत की मौत साजिश, जांच करवाए भारत सरकार : विजय सिंह मनकोटिया

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

इंडियन एक्स-सर्विस लीग की बैठक वीरवार को धर्मशाला में सैनिक भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता इंडियन एक्स-सर्विस लीग के चेयरमैन और पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने की। इससे पहले यहां मौजूद पूर्व सैनिकों ने तमिलनाडु के कन्नूर में हैलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए देश के पहले सीडीएस बिपिन सिंह रावत और अन्य जवानों की शहादत पर शोक जताया।

मेजर मनकोटिया ने कहा कि रावत आक्रामक सोच वाले व्यक्ति थे। उनके नेतृत्व में हमारी तीनों सेनाओं का आधुनिकीकरण हुआ। उनका निधन इसलिए भी साजिश लग रहा है क्योंकि उनके नेतृत्व में देश की सेनाओं को काफी मजबूती मिली थी।

उन्होंने कहा कि हैलीकॉप्टर क्रैश कैसे हुआ, इसकी भारत सरकार को पूरी जांच करवानी चाहिए क्योंकि वह ऐसे वीवीआईपी शख्स थे जिनके वाहन की 100 बार जांच होती है। इस मौके पर रिटायर्ड जनरल बाइस राणा व लैफ्टिनैंट जसवाल भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...