जयसिंहपुर बस डिपो के नाम पर लोगों के साथ मुख्यमंत्री का एक और छलावा

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस एससी सेल के अध्यक्ष यादविंद्र गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा सभी उद्घाटन एक ही जगह से करवाना जाहिर करता है कि विधायक अपनी नाकामियां और लोगों की नाराज़गी जगज़ाहिर नहीं करना चाहते थे। शिलान्यास एक जगह से करना तो ठीक था लेकिन उद्घाटन उसी स्थल पर होना चाहिए था ताकि विकास सामने आ सके।

गोमा ने कहा की स्थानीय विधायक बताएं की जिन पुलों का उद्घाटन किए गए उन सभी का शिलान्यास स्व राजा वीरभद्र सिंह द्वारा कांग्रेस कार्यकाल में किया गया था और बजट में प्रावधान कर किया गया था।गोमा ने कहा अच्छा होता कि कुरु केलन पुल का शिलान्यास या उद्घाटन करते जिसके लिए मुख्यमंत्री ने खुद पिछले दौरे में लोगों को आश्वासन दिया था कि पुल बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि विधायक अपनी विधायक प्राथमिकताओं को जगज़ाहिर करें कि वो कहां तक पहुंची हैं।

उन्होंने कहा की बस डिपों के नाम पर कितने वर्षों तक जनता से छल किया जाएगा । जनवरी 2018 को जब मुख्यमंत्री पहली बार विधानसभा क्षेत्र में आए थे तो उन्होंने यहां सब डिपो देने की घोषणा की थी। चार साल बीतने पर अब फ़ुल डीपो का लोलीपोप दे कर मुख्यमंत्री चले गए। मुख्यमंत्री ने एफसीए का विरोध बता कर जनता को एक बार फिर गुमराह किया उन्हें कहा की स्थानीय विधायक ने कहा की यहां के लोग विरोध करने की खातिर कोर्ट में गए हैं।

उन्होंने कहा कि जो लोग कोर्ट में गए हैं उनका नाम जनता के बीच लाएं। अच्छा होता अगर विधायक लोगों को गुमराह करने के बजाए कालेज में रिक्त 31 में से 25 पद भरने की मांग करते। अस्पतालों में स्टाफ़ पूरा करने की बात कहते। जयसिंहपुर में अस्पताल में एक्स रे मांगते, अल्टरा साउंड मांंगते। लेकिन नए अस्पताल और डिस्पेंसरी मांगते रहे।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जसवंत डढवाल, ब्लाक अध्यक्ष परवीन मल्होत्रा, सुरेश क्लोत्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्षा विनता ठाकुर, केसर कटोच, विनोद जग्गी, सौरव कटोच, अभिषेक सूद भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...