हिमाचल के मंदिरों में लंगर और धर्मशाला की सुविधा उपलब्ध

--Advertisement--

Image

नैना देवी- सुभाष चंदेल

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में आज आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने परिवार सहित माथा टेक हवन यज्ञ कर कन्या पूजन किया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल के मंदिरों में लंगर व धर्मशालाएं को खोलने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को लंगर व धर्मशालाओं की सुविधा अब उपलब्ध होगी।

उन्होंने बिलासपुर की जनता को बधाई दी की एम्स स्तरका स्वास्थ्य संस्थान बिलासपुर के कोठीपुरा में बन रहा है। उन्होंने कहा कि एम्स का कार्य लगभग 80% पूरा हो चुका है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया।

पिछले कल रेलवे के बैहल व कौडांवाली पंचायत में शुरू हो रहे कार्य को लेकर स्थानीय पंचायतों के लोगों द्वारा किए गए विरोध पर रणधीर शर्मा ने कहा की इसमें स्थानीय लोगों की इच्छा भी है आवश्यकता भी है, कि उन्हें ही इस कार्य में तथा उनकी मशीनरी को इस कार्य में प्राथमिकता मिले।

उन्होंने कहा कि हमारी भी यही प्राथमिकता है कि स्थानीय लोगों को ही इस कार्य में प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए हम प्रयास करेंगे।

 

स्वारघाट।श्री नैना देवी जी से सुभाष चंदेल की रिपोर्ट की रिपोर्ट

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...