पुलिस ने नाके के दौरान कार सवारों से 3.954 ग्राम चरस, 52 ग्राम हशीश तेल पकड़ी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

बिलासपुर पुलिस को 3.954 किलोग्राम चरस तथा 52 ग्राम हशीश तेल पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है । सदर थाना बिलासपुर में मामला दर्ज कर दिया गया है तथा गहन छानबीन की जा रही हैं ।

गत रात को पुलिस थाना सदर के कर्मचारियों द्वारा कल्लर के समीप नाका के दौरान वाहन कार संख्या HP 34 B- 8124 की चैकिंग की गई। गाड़ी में चालक के अतिरिक्त एक अन्य व्यक्ति बैठा था।

गाडी के चालक का नाम किशन चन्द सपुत्र दौलत राम गांव सरसाड़ी डाकघर जल्लुंगांव तहसील व थाना भुन्तर जिला कुल्लू हि0प्र0 व उम्र 36 साल व दूसरे व्यक्ति का नाम चेत राम सपुत्र  कुन्दन लाल गांव लासनी डा0 छैऊर त0 व थाना भुन्तर जिला कुल्लू हि0प्र0 व उम्र 38 साल पाया गया है।

गाड़ी की तलाशी के दौरान गाड़ी की पिछली सीट के पास रखे पिट्ठू बैग में से 3.954 किलोग्राम चरस तथा 52 ग्राम हशीश तेल कुल 4.006 किलोग्राम चरस व हशीश तेल वरामद हुआ है।

उपरोक्त दोनों आरोपियों को पूछताछ के उपरान्त नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है जिन्हें दिनांक 8.8.2021 को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है ताकि अभियोग से जुड़े अन्य तथ्यों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा सके।  एस पी .एस आर .राणा ने मामले की पुष्टि की है।

इसके अतिरिक्त बिलासपुर पुलिस द्वारा पिछले तीन माह में मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत 75 आरोपियों के विरूद्ध 54 अभियोग पंजीकृत किये गये जिनमें चरस 13.305 कि0ग्रा0, हैरोईन/चिट्टा 507.21 ग्राम, , चूरा पोस्त 457 ग्राम, अफीम 158.84 ग्राम पकड़ी गई है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान को खंडहर बना दूंगा, पुल और बिजलीघरों को बनाएंगे निशाना, ट्रंप ने फिर दी धमकी

हिमखबर डेस्क अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को...

हिमाचल: परीक्षा पेपर टेंपरिंग की पुष्टि के बाद परिजनों ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग, जानें क्या कुछ कहा

हिमखबर डेस्क झंडूता क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्योरा...