डमटाल में दुर्घटना स्थलों पर लगाई गई सोलर लाइट खराब

--Advertisement--

Image

डमटाल- ब्यूरो

थाना डमटाल के अंतर्गत आते जम्मू जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित डमटाल बाजार से लेकर तो की बैरियर तक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अथॉरिटी द्वारा से दुर्घटना स्थल चिन्हित किए गए हैं। जिनमें रांची मोड़, ठाकुर राम गोपाल मंदिर चौक, मोहटली रैंप, संगैड पुल, कंदरोडी मोड, तोकी बैरियर जगह दुर्घटना स्थल घोषित किए गए हैं ।

आए दिन इन घटनास्थल पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जिससे कई बार लोगों की जानें भी जा चुकी हैं लेकिन ना तो स्थानीय प्रशासन और ना ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा कोई भी ठोस कदम इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आज तक उठाया गया है ।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगाई गई सोलर रिफ्लेक्टर भी खराब हो चुके हैं जोकि आज तक बदले नहीं गए हैं। इनके खराब हो जाने से दुर्घटना में बढ़ोतरी हुई है अब देखना जी हैं कि क्या प्रशासन लोगों की समस्या को सुलझाता है ।या जैसी के तैसी समस्या बनी रहती है।

इस विषय पर एसडीम इंदौरा सोमिल गौतम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आप के माध्यम से इस समस्या के बारे में जानकारी मिली है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से बात करके समस्या को जल्द हल करवा दिया जाएगा

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...