
कोटला- स्वयंम
रविवार को राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खण्ड कोटला की बैठक खण्ड अध्यक्ष कुलदीप पठानियां एवं महासचिव अशोक कुमार की अध्यक्षता में दिनांक 27 नवंबर को हूई संयुक्त समन्वय समिति /जेसीसी की बैठक को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमे उपस्थित सभी अध्यापकों ने मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जय राम ठाकुर धन्यवाद किया और आग्रह भी किया कि एनपीएस में आने वाले प्रदेश के समस्त कर्मचारियो को इसका लाभ होगा।
अनुबंध को 03 वर्ष से घटाकर 02 वर्ष करने पर भी प्रदेश के हजारों कर्मचारी लाभांवित होंगें और इसके अलावा छठें वेतन आयोग को जनवरी 2021 से लागू करने एवं अन्य मांगो पर विस्तार से चर्चा कर हल करने की बात का भी धन्यवाद किया और उसके बाद अपनी अन्य समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा कर माननीय मुख्यमंत्री से गुहार लगाई की छठें वेतन आयोग को लागू करते समय भत्ते भी पंजाब की तर्ज पर दिये जाएं।
जैसे पूर्व के भत्तों की बात करें तो वर्तमान में जो एचआरए प्रदेश के कर्मचारियो को जो मिल रहा है, वो न के बराबर है। जैसे मान लो कि अगर किसी कर्मचारी की बेसिक पे 18000 रुपये है तो उसे केवल 600 रुपये ही मिलते हैं इसके अलावा प्रदेश के कुल कर्मचारियो की संख्या का लगभग 40% शिक्षक ही हैं तो एक जेसीसी की बैठक शिक्षकों की भी होनी चाहिये तव ही जाकर हमारी समस्याएँ हल हो सकती हैं इस बात पर बैठक में उपस्थित सभी अध्यापकों ने अपनी सहमति सर्वसम्मति से जताई और अन्य विशेष मांगों पर भी प्रदेश सरकार से गुहार लगाई:-
1. एक ही पद पर कार्यरत कनिस्ठ अध्यापको लगातार 20 वर्ष तक कार्य करने पर सी एंड बी अध्यापकों की तर्ज पर विशेष वेतन वृद्घि का लाभ दिया जाये।
2.वर्ष 01-10-2012 से पूर्व पदोन्नत एचटी/ मुख्य शिक्षकों को पदोन्नति लाभ दिया जाये वर्तमान में 01-10-2012 के बाद के शिक्षकों को यह लाभ प्रदेश की वर्तमान सरकार ने दिया है लेकिन छोटी सी विसंगति के कारण उपरोक्त दिनांक से पूर्व के शिक्षक वंचित रह गये हैं जिस कारण जूनियर ज्यादा वेतन ले रहे हैं और सीनियर कम वेतन को लेने पर मजबूर हैं।
3. अनुबंध से प्रोवेशन में गये जेबीटी अध्यापकों को अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर पुरा वेतन भी नहीं दिया जा रहा है अन्य विभागों में प्रोवेशेन समय में फुल बेसिक दी जती है जबकि प्रदेश में वर्तमान में जेबीटी शिक्षकों की 02 मिनिमम बेसिक चल रही हैं 5910+3000 & 10300 +4200 जो की इस वर्ग के साथ सरासर अन्याय है ।
4.प्राथमिक सहायक अध्यापक से नियमित जेबीटी अध्यापको को सरकार की पूर्व में निर्धारित पोलिसी के अधीनस्थ लाकर पिछले समय का वितीय लाभ दिया जाये।
5. प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाये।
6. प्राथमिक पाठशालाओं में चल रहे रिक्त पदों को अतिशीघ्र भरा जाए वर्तमान में अकेले जिला काँगड़ा में 500 से अधिक जेबीटी के पद रिक्त हैं।
7. प्री नर्सरी कक्षाओं के लिए वर्तमान सरकार एक अध्यापक नियुक्त करने जा रही है । सरकार के इस निर्णय का सभी ने स्वागत किया एवं प्री नर्सरी कक्षाओं के लिए एक अलग कमरे की अति आवश्यकता है इस लिए सभी स्कूलों में कक्षा पहली से लेकर कक्षा पांचवी तक के बच्चों को वैठाना भी किसी चुनौती से कम नहीं है इस कारण पुराने विभागीय निर्धारित नियमों मैं बदलाव कर हर प्राथमिक पाठशाला को एक -एक कमरा और स्वीकृत करने का भी आग्रह किया ताकि पाठशाला को सुचारु रूप से चलाने में सुविधा हो ।
उपरोक्त सभी मांगो को पूरा करने के लिए संघ ने माननीय मुख्य मंत्री हिमाचल प्रदेश एवं शिक्षा मन्त्री हिमाचल प्रदेश से गुहार लगाई है कि हमारी इन मांगो का जल्द निवारण कर हमारे इस वर्ग को राहत प्रदान करने की कृपा करें।
उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई।
बैठक में खण्ड के अध्यक्ष कुलदीप पठानियां महासचिव अशोक कुमार , वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवतार राणा, कोषाध्यक्ष सलिन्द्र सिंह ,जिला उपप्रधान केवल सिंह , दविन्द्र गुलेरिया , राजीव पठानियां , कुलदीप सिंह , जगदेव जसरोटिया , रमन कुमार , नीलकमल सिंह , संग्राम सिंह ,संजय कुमार ,अजय कुमार ,मुनीष कुमार ,कर्ण सिंह, सुरिन्द्र कुमार , विनय कुमार जसवीर सिंह ,मलकीयत सिंह ,अनिल कुमार , रजिन्द्र जरियाल ,कुशल कुमार , राजीव कुमार निर्मल सिंह ,सुरजीत सिंह ,भीम सिंह एवं हेम राज आदि लगभग 60 अध्यापक उपस्थित थे ।
