
बिलासपुर- सुभाष चंदेल
उपमंडल झंडुत्ता के अंतर्गत आने वाले गांव बेहना ब्राह्मणा से पूनम कुमारी ने एम्स बिलासपुर में 25/11 /2021 से नर्सिंग ऑफिसर के रूम में अपनी सेवाएं देने शुरू कर दी हैं।
पूनम कुमारी ने आठवीं की परीक्षा हिमाचल पब्लिक स्कूल झंडुत्ता से प्राप्त की, नवमी और दशमी की परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा से, 11वीं और 12वीं की परीक्षा शहीद अश्विनी कुमार स्मारक विद्यालय झंडुत्ता से प्राप्त की।
उसके उपरांत बीएससी नर्सिंग सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कॉलेज आई जी एम सी शिमला, एम एस सी नर्सिंग एम्स ऋषिकेश उत्तराखंड से प्राप्त की।
उसके पश्चात नर्सिंग ऑफिसर के रूप में 8 महीने श्री गंगा राम हॉस्पिटल दिल्ली में अपनी सेवाएं दी। उसके पश्चात डेढ़ साल एम्स रायपुर छत्तीसगढ़ में सेवाएं दी।
