ब्लॉक परागपुर के गांव चम्बा खास में विशेष कृषि ऋण अभियान का आयोजन

--Advertisement--

Image

परागपुर-आशीष कुमार

पंजाब नैशनल बैंक मंडल कार्यालय, धर्मशाला के सौजन्य से डीएफएस के निर्देशानुसार आज ब्लॉक परागपुर के गांव चम्बा खास में पशुपालन, मत्स्य पालन पर विशेष कृषि ऋण अभियान का आयोजन किया गया। इस शिविर मे मुख्य जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल, कृषि प्रबंधक मुनीष, निदेशक पीएनबीआरसेटी महेन्द्र शर्मा, पंजाब नेशनल बैंक की शाखा परागपुर के प्रबंधक जोगिन्द्र कमल की उपस्थिति में ऋण कैंप का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में गांव के 29 किसानों ने भाग लिया । इस दौरान  पीकेसीसी एवं केसीसी के अंतर्गत 17 किसानों ने ऋण के लिए आवेदन किया। सभी आवेदनों को बैंकरों द्वारा प्रतिभूकृत कर मूल स्वीकृतियां दी गईं। इस कार्यक्रम में मुख्य जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल ने उपस्थित किसानों को सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं जैसे फसल बीमा योजना,  किसान क्रेडिट कार्ड,  मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,  जीवन ज्योति बीमा योजना व जनधन योजना के बारे में बताया गया।

बैंक के डिजिटल प्रोडक्ट जैसे एटीएम के प्रयोग एवं सावधानियों के बारे में भी लोगों को बताया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...