जसूर में चोरों ने क्लीनिक सहित 2 दुकानों के तोड़े ताले

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

कस्बा जसूर में गत रात्रि चोरों ने पुरानी सब्जी मंडी स्थित एक क्लीनिक सहित 2 अन्य दुकानों के ताले तोड़ दिए। श्रीराम क्लीनिक में चोरों ने क्लीनिक में लगी एल.ई.डी. को ले उड़े। इसके अलावा डॉक्टर के आवास पर भी चोरों ने धावा बोला है। वहीं जी.एम. बैटरी की दुकान के गोदाम में चोरों ने ताले तोड़कर वहां से वायरिंग तारों के रोल व हीटर आदि ले गए हैं। इसके अलावा एक सैलून मालिक सतपाल की दुकान से भी चोरों ने नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

नूरपुर थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है। वहीं उन्होंने व्यापारियों से पुनः आग्रह किया है कि वह अपने दुकानों व गोदामों के बाहर रात्रि प्रकाश व्यवस्था करें व सी.सी.टी.वी. का रुख बाजार की तरफ रखें ताकि शातिरों को पकड़ने में आसानी हो सके।

गौरतलब है कि जसूर में बीते कुछ माह में चोरों ने कई दुकानों के ताले तोड़े थे। इसके अलावा जसूर पी.एच.सी. पर भी 2 बार चोर धावा बोल चुके हैं, लेकिन शातिर अभी तक पकड़ में नहीं आ पाए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...