हर घर और खेत तक पानी पहुंचाना मुख्य लक्ष्य : राकेश पठानिया

--Advertisement--

Image

लोहारपुरा में 30 लाख रुपए की लागत से बनेगा पंचायत भवन, बारडी गांव में सड़क के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 20 लाख रुपए, 35 सोलर लाइटें तथा ठेहर में थ्री फेज लाइन की घोषणा,असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत लाभार्थियों को प्रदान किये इंडक्शन चूल्हे।

नूरपुर 3 दिसम्बर- देवांश राजपूत

वन, युवा सेवाएं एवम खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा है कि हर घर को नल से जल और हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। यह उदगार उन्होंने आज शुक्रवार को नूरपुर विकास खंड के तहत लोहारपुरा पंचायत के सराड़पुरा तथा सुल्याली के बारड़ी गॉंव में जनसंवाद कार्यक्रमों में भाग लेते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर एसडीएम अनिल भारद्वाज भी उनके साथ उपस्थित रहे।

वन मंत्री ने कहा कि नवगठित लोहारपुरा पंचायत में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं रखी जायेगी। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर बोलते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है तथा क्षेत्र का समग्र व संतुलित विकास उनकी उच्च प्राथमिकता है।

वन मंत्री ने फिन्ना सिंह सिंचाई योजना पर बोलते हुए कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस नहर के बनने से क्षेत्र में खुशहाली व आर्थिक समृद्धि आएगी तथा आने वाली पीढ़ियां भी इस परियोजना को याद रखेंगी। उन्होंने कहा कि सिंचाई योजनाओं पर नूरपुर में करोड़ों रुपए के लागत से चेकडैम का भी निर्माण किया जा रहा है

वन मंत्री ने कहा कि लोहारपुरा पंचायत में 30 लाख रुपए की लागत से पंचायत घर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने जमीन का चयन होने पर शीघ्र भवन का शिलान्यास करने की घोषणा की।

इस मौके पर उन्होंने कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत लाभार्थियों को इंडक्शन चूल्हे भी वितरित किये। उन्होंने सभी लोगों से अपने-अपने श्रम कार्ड बनवाने की अपील की ताकि हर गरीब को बोर्ड की योजनाओं का लाभ मिल सके।

इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। उन्होंने शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

पठानिया ने बारडी गॉंव के चौथी कक्षा के बच्चे आयुष शर्मा द्वारा कविता प्रस्तुत करने पर अपनी ओर से 1100 रुपए की नकद प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

घोषणाएं

उन्होंने बारडी गांव में सड़क के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 20 लाख रुपए, 35 सोलर लाइटें लगाने के अतिरिक्त ठेहर में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए थ्री फेज लाइन बिछाने की भी घोषणा की । इसके अतिरिक्त गांव में उचित जगह उपलब्ध होने पर पार्क बनाने की भी घोषणा की।

ये रहे मौजूद

बीडीओ श्याम सिंह, उपमंडलीय भू- सरंक्षण अधिकारी शैलेश पाल सूद, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जेएस राणा, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता पीसी चंदेल, जल शक्ति विभाग के एसडीओ देवेंद्र राणा, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सुखविंद्र सिंह, जेई अनूप उप्पल,श्रम निरीक्षक नरेश चौधरी, उद्यान प्रसार अधिकारी मनोहर लाल, लोहारपुरा पंचायत के प्रधान कृष्ण सिंह, उप प्रधान जोगिंद्र सिंह, सुल्याली पंचायत के प्रधान सुनील कुमार, उप प्रधान नरेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...