लोकतंत्र व जनतंत्र बचाओ के तहत माल रोड से महात्मा गांधी की प्रतिमा तक कांग्रेस ने किया मार्च पास

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में आज कांग्रेस नेताओं ने देश का लोकतंत्र व जनतंत्र बचाओ के तहत माल रोड से रिज मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक मार्च पास किया। इस दौरान उनके हाथों में लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ के नारे की तख्तियां और कांग्रेस के झंडे थे।

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह देश मे जनतंत्र और लोकतंत्र की हत्या कर रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहे है।उन्होंने कहा कि देश मे लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस नेताओं ने बड़ी कुर्बानियां दी है।

राठौर ने कहा कि प्रदेश में हुए उप चुनावों के बाद देश मे भाजपा डरी हुई है।उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को दिल्ली में बढ़ती महंगाई के विरुद्ध रैली की अनुमति न देकर भाजपा सरकार ने लोकतंत्र में संविधान की धारा 19 एक का घोर अपमान करते हुए देश के नागरिक राइट ऑफ फ्रीडम और एक्सप्रेशन की आजादी का हनन किया है।उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब उसे इस प्रकार की किसी रैली के आयोजन से रोका गया है।

राठौर ने कहा कि कांग्रेस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिये किसी भी लड़ाई लड़ने को तैयार है।उन्होंने कहा कि इस की शुरुआत हो चुकी है।

इस दौरान इस मार्च में चेतराम ठाकुर,केवल सिंह पठानिया, जितेंद्र चौधरी, कवंर अजय बाहदुर सिंह,राजेंद्र ज़ार,नीरज नैयर, उमेश नेगी,बुद्धि सिंह ठाकुर,हरिकृष्ण हिमराल, यशपाल तनाईक, बलदेब ठाकुर,चंद्र शेखर शर्मा,वेद प्रकाश ठाकुर,सेनराम नेगी,भूपेंद्र कौशल,राजेश वर्मा,नीरज बक्शी,आकाश सैनी,कांशी राम शर्मा,ओम प्रकाश वर्मा,संदीप कुमार,, के अतिरिक्त कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...