राज मन्दिर नेरटी में जिला स्तरीय यशपाल जयंती के उपलक्ष्य पर कवि सम्मेलन का आयोजन

--Advertisement--

Image

रैत- नितिश पठानियां

जिला भाषा अधिकारी सुरेश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला कांगड़ा द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव ‘‘जिला स्तरीय यशपाल जयंती के उपलक्ष्य पर कवि सम्मेलन का आयोजन राज मन्दिर नेरटी रैत में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रत्यूष गुलेरी ने की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में एसडीएम शाहपुर डॉ. मुरारी लाल शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न भाषीय साहित्यकारों व कवियों ने भाग लिया और अपनी कविताएं हिंदी व पहाड़ी भाषा में प्रस्तुत कीं ।

डॉ. सुशील कुमार फुल ने यशपाल जी के जीवन परिचय तथा उनके साहित्य पर प्रकाश डाला कि कैसे यशपाल जी ने अपने जीवन में संघर्ष किया। श्री गोपाल शर्मा ने अपनी कविता(कम्मो बड़ा खराब कम कमंांदा नी) ‘‘कोई कुछ भी बोैलेे मने ने लगान्दा नी, से अपने भाव प्रकट किए । नवोदित कवित्री दीक्षा देवी ने मां पर अपनी कुछ पंक्तियां यूं बयान की । ‘‘एक मां की यह कहानी है, जो आप सभी को सुनानी हैे’’। मां ने था धारण जब गर्भ किया अपने बच्चे का स्पर्श महसूस किया’’ ।

कार्यक्रम में अदिति गुलेरी, सुरेश भारद्वाज, शंकर सन्याल, शिव सन्याल, दुर्गेश नंदन, ओम प्रकाश प्रभाकर, आनंद स्वरूप धीमान, उज्जवल सिंह, अश्विनी धीमान, हरिकृष्ण मुरारी, कश्मीर सिंह, प्रताप जरयाल, रमेश मस्ताना, सरोज परमार, पवनेन्द्र पवन, युगल डोगरा, नवीन शर्मा, रेणु कुमारी व कृतिका धीमान तथा वरिष्ठ नवोदित कवियों ने अपनी कविताओं से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।

कार्यक्रम के अंत में जिला भाषा अधिकारी श्री सुरेश राणा ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व अन्य कवियों व गणमान्य का कार्यक्रम में आने पर स्वागत व धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...