गुरदासपुर में आरडीएक्‍स के बाद अब मिला टिफिन बम और चार हैंड ग्रेनेड

--Advertisement--

Image

पठानकोट- भुपिंद्र सिंह राजू

पंजाब के गुरदासपुर जिले में आरडीएक्‍स मिलने के बाद अब टिफिन बम और चार हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंंप मच गया है। पुलिस ने तलाशी अभियान के बाद गुरदासपुर के सलेमपुर एरियन राेड क्षेत्र में एक बैग में यह टिफिन बम और हैंड ग्रेनेड  बरामद किया। इसके बाद पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें कि मंगलवार को थाना दीनानगर पुलिस ने 900 ग्राम आरडीएक्स और भैणी मियां खां में दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए थे। इसके बाद गुरदासपुर सदर थाना की पुलिस ने एक टिफिन बम और चार हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। पुलिस ने हथियारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि पुलिस जिला गुरदासपुर द्वारा पिछले कुछ दिनों से लगातार हथियार बरामद किए जा रहे हैं। इसके साथ ही पाकिस्तानी तस्करों से संबंध रखने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी की जा रही है। जिले में आरडीएक्स और हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद जिला पुलिस द्वारा रेड अलर्ट करके लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत वीरवार देर शाम से पीएस सदर की पुलिस तलाशी अभियान पर थी।

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस दल को सलेमपुर एरियन रोड क्षेत्र में घास से ढ़का पीले रंग का बैग मिला। इसमें  चार हैंडग्रेनेड और एक टिफिन बम विस्फोटक मिला। पुलिस द्वारा उन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी गुरदासपुर डाक्टर नानक सिंह प्रेस कांफ्रेंस करके पूरे मामले की जानकारी देंगे।

बता दें कि पुलिस ने मंगलवार देर रात ब्यास दरिया के किनारे बरामद किए गए हैंड ग्रेनेड के मामले में एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान होशियारपुर के अब्दुल्लापुर निवासी सोनू के रूप में हुई है। उसे वीरवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

गौरतलब है कि थाना दीनानगर की पुलिस ने 28 नवंबर को गांव कक्कड़ थाना लोपोके अमृतसर निवासी सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद मंगलवार देर रात दीनानगर से 900 ग्राम आरडीएक्स, तीन डेटोनेटर, आठ मीटर तार आदि बरामद किया था।

इसी तरह थाना भैणी मिया खां की पुलिस ने जिला होशियारपुर के गांव बड़ी मियानी निवासी राज सिंह व जसमीत सिंह को दो पिस्टल व बाइक सहित गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर बाद में गांव किशनगढ़ में दरिया ब्यास के किनारे झाड़ियों से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...