दिव्यांगजनों के कौशल प्रशिक्षण हेतु एचपीकेवीएन की पहल

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कौशल भारत, कुशल भारत के सपने को पुरा करने के लिए एचपीकेवीएन का एक कदम के तहत प्रदेश के दिव्यांगजनों कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। अब तक सामान्य वर्ग वालों को ही प्राथमिकता दी जाती थी मगर अब दिव्यांगजनों को भी मुख्य धारा से जोड़ कर व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने की व्यवस्था की गयी है।
कौशल विकास निगम और नवज्योति प्रशिक्षण संस्था के माध्यम से आज काँगड़ा के गगल प्रशिक्षण केंद्र में 40
प्रशिक्षुओं के पहले बैच की शुरुआत की गयी जिसमें 30 पुरुष और 10 महिलाएँ हैं. कुल 300 प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण
के लक्ष्य को एक वर्ष में पुरा किया जायेगा।
प्रशिक्षण रीटेल एवं पर्यटन और आतिथ्य के क्षेत्र में दिया जाएगा जिसमें मूक बधिर एवं शारीरिक रूप से अक्षम प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी और प्रशिक्षण के उपरांत उनके रोज़गार हेतु मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। ऐसे प्रशिक्षु जो प्रशिक्षण केंद्र आने में असमर्थ होंगे उनके लिए निःशुल्क आवास की भी व्यवस्था है।
इस मौके पर निगम के प्रदेश समन्वयक  नवीन वार्मा उपस्थित थे जिन्होंने फीता काट कर प्रशिक्षण का शुभारम्भ
किया, शर्मा ने बताया की प्रदेश के मुख्यमंत्री  जय राम ठाकुर भी दिव्यांगजनों के प्रशिक्षण के लिये प्रयासरत
हैं व समय समय पर इस से जुड़े मामलों की समीक्षा की जाती रही है।
यह कौशल प्रशिक्षण ना केवल दिव्यांगजनों को संबल प्रदान करेगा बल्कि उनके रोज़गार और स्वरोजगार के द्वार भी खोलेगा, दिव्यांगजनों के कौशल प्रशिक्षण हेतु कौशल विकास निगम का एक सराहनीय पहल है। शर्मा ने प्रशिक्षुओं को आशीर्वचन दिए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कमाना भी की, मौके पर जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश बराड़  भी मौजूद थे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...